- गरीबों को 2 रु. किलो आटा
- नौंवी की छात्रा को साइकिल
- कॉलेज जाने वाली गरीब छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी
- मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था
- गरीब लड़की के बैंक खाते में 2 लाख रु
विस्तार
मतदाताओं को लुभाने के लिए वादा जरूरी है। भाजपा और इसलके कार्यकर्ताओं ने ने भले ही आम आदमी पार्टी के फ्री...फ्री..फ्री अभियान पर जमकर ताना कसा हो, इसे प्रचार का हिस्सा भी बनाया हो, लेकिन अपने संकल्प पत्र में उसी तरह के रास्ते पर भाजपा भी है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए गरीबों को 2 रुपये किलो आटा, गरीब परिवार की 9-12 वीं में पढऩे वाली लड़कियों को साइकिल और कालेज जाने वाली लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है।
पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें गरीब परिवार में जन्म लेने वाली दो लड़कियों को 21 साल की आयु पूरी होने पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये में दिए जाएंगे। पार्टी ने आवास, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा-बड़ा वादा किया है। 10 कालेज और 200 स्कूल भी खुलेंगे। संकल्प पत्र में दिल्ली को अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय का शहर बनाने का वादा किया गया है।